Ladakh Crisis: केंद्र से वार्ता से पहले Leh Apex Body दो फाड़, लद्दाख आंदोलन की एकजुटता पर सवाल ?

इसी बीच Apex Body ने छेवांग और लाकरुक दोनों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। इन दरारों से केंद्र सरकार को बातचीत में रणनीतिक बढ़त मिल सकती है, जबकि लद्दाख आंदोलन की एकजुटता पर सवाल उठ रहे हैं।

22 मई को केंद्र और लदाख के नागरिक संगठनों के बीच होने वाली अहम वार्ता से पहले लेह की Apex Body में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। संस्थापक अध्यक्ष थुपस्तान छेवांग और सह-अध्यक्ष लाकरुक के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था।