Ind vs NZ 4th T20 Highlights: वैभव-भुवी बाहर, भारत की सबसे बड़ी हार | फिलिप्स का शतक, डफी के 4 विकेट

IND vs NZ 4th T20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में पहली जीत दर्ज की. ऑकलैंड में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 259 रन बनाए और 7 विकेट गंवाए. ग्लेन फिलिप्स ने 49 गेंदों में 107 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि माइकल ब्रेसवेल ने सिर्फ 25 गेंदों में 65 रन ठोक दिए. 260 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी.

IND vs NZ 4th T20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में पहली जीत दर्ज की. ऑकलैंड में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 259 रन बनाए और 7 विकेट गंवाए. ग्लेन फिलिप्स ने 49 गेंदों में 107 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि माइकल ब्रेसवेल ने सिर्फ 25 गेंदों में 65 रन ठोक दिए.

260 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी. जैकब डफी ने 4 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रनों के अंतर से यह भारत की सबसे बड़ी हार है. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की जगह ईशान किशन और भुवनेश्वर कुमार की जगह मयंक यादव को मौका मिला.

… और पढ़ें