Dastan: युआन या ब्रिक्स… कौन खत्म करेगा डॉलर का राज?

कैसे एक कमज़ोर कागज़ का टुकड़ा दुनिया का बादशाह बन गया…जिसे खुद के देश में रद्दी के भाव बेचा जाता था। बैंकर भरोसा नहीं करते थे और मंदी आने पार अमेरिकी लोग डॉलर के बदले सोना मांगते थे, लेकिन आज क्रूड ऑयल से लेकर दुनिया की लगभग सभी डील डॉलर में होती हैं। अमेरिका ने अपनी इसी करेंसी के दम पर कई देशों को बर्बाद कर दिया। लेकिन क्या कभी डॉलर को कोई और करेंसी रिप्लेस कर पाएगी।

इस एपिसोड में जानिए डॉलर की पूरी दास्तान… कैसे दो विश्वयुद्धों ने उसे ताकत दी, कैसे ब्रेटन वुड्स में उसे दुनिया की रिज़र्व करेंसी बनाया गया, कैसे पेट्रोडॉलर ने उसे दोबारा ज़िंदा किया और कैसे आज डॉलर एक हथियार बन चुका है जो बिना एक गोली चलाए देशों को घुटनों पर ला देता है। साथ में जानिए, क्या Euro, Yuan या BRICS कभी डॉलर की जगह ले सकते हैं?