Gwalior Truck Accident: मंदिर के पास 14 मौतें, बैरिकेड तोड़कर श्रद्धालुओं तक कैसे पहुंचा ट्रक?

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास धान से भरे बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों की मौत हुई और दर्जनों घायल हुए. मृतकों की संख्या को लेकर शुरुआती रिपोर्टों में 13 से 15 तक के आंकड़े सामने आए हैं. हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ, जब छिनोर की ओर से आ रहा ट्रक ढलान पर अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गया और मंदिर के गेट व बाहरी दीवार से टकरा गया. रिपोर्टों के मुताबिक, रास्ते पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित थी और पुलिस बैरिकेड व चेकपोस्ट भी मौजूद थे. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि ट्रक वहां तक कैसे पहुंचा और सुरक्षा इंतजामों में कोई चूक हुई थी या नहीं.

Gwalior Truck Accident News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर (gwalior sheetla maata mandir) के पास धान से भरे बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों की मौत हुई और दर्जनों घायल हुए. मृतकों की संख्या को लेकर शुरुआती रिपोर्टों में 13 से 15 तक के आंकड़े सामने आए हैं. हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ, जब छिनोर की ओर से आ

रहा ट्रक ढलान पर अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गया और मंदिर के गेट व बाहरी दीवार से टकरा गया. रिपोर्टों के मुताबिक, रास्ते पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित थी और पुलिस बैरिकेड व चेकपोस्ट भी मौजूद थे. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि ट्रक वहां तक कैसे पहुंचा और सुरक्षा इंतजामों में कोई चूक हुई थी या नहीं. हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.

… और पढ़ें