AI Summit 2026: Galgotias University ने AI समिट में पेश किया फर्जी रोबोटिक डॉग, सफाई में क्या बोला ?

Galgotias University AI Summit 2026: गलगोटिया यूनिवर्सिटी को एआई समिट से तुरंत अपना स्टॉल खाली करने को कह दिया गया है। यूनिवर्सिटी ने इस एक्सपो में प्रदर्शित एक रोबोटिग डॉग को खुद का बताकर पेश किया था, जबकि यह चीन में निर्मित रोबोटिक डॉग है जो ऑनलाइन खरीदने के लिए भी उपलब्ध है। गलगोटिया के कथित चीनी-रोबोटिक डॉग का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी कड़ी आलोचना हुई है। हालांकि, बाद में यूनिवर्सिटी ने सफाई देते हुए कहा कि, इस रोबोटिक डॉग को चीन की एक रोबोटिक कंपनी से खरीदा गया था और इसे सिर्फ एक एजुकेशनल टूल के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

Galgotias University AI Summit 2026: नई दिल्ली में चल रहा इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 पिछले दो दिनों से दुनियाभर की सुर्खियों में है। 16 फरवरी से शुरू हुए इस समिट में दुनियाभर के टेक दिग्गज शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi) ने पहले दिन इस समिट का उद्घाटन किया था। लेकिन दूसरे दिन 17 फरवरी को गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने कुछ ऐसा कर दिया कि, दुनियाभर में

भारत को शर्मिंदिगी का सामना करना पड़ा है।

और पढ़ें