France Student Protest: फ्रांस की सड़कों पर स्कूली छात्र, स्कूलों की बदहाली पर आंदोलन

स्कूलों की खराब हालत और छात्रों के लिए सुविधाओं की कमी को लेकर फ्रांस के स्कूली छात्र यानी जेन-जी एक बहुत बड़ा आंदोलन चला रहे हैं, जो पूरे फ्रांस में फैल चुका है.

फ्रांस में लाखों स्कूली छात्र सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. फ्रांस के अलग-अलग शहरों में यह प्रदर्शन फैल चुके हैं. स्कूलों की खराब हालत और छात्रों के लिए सुविधाओं की कमी को लेकर फ्रांस के स्कूली छात्र यानी जेन-जी एक बहुत बड़ा आंदोलन चला रहे हैं, जो पूरे फ्रांस में फैल चुका है. जगह जगहों पर स्कूली छात्र अपने स्कूलों से बाहर निकल कर सड़कों पर उतर आए हैं.

वहीं, दूसरी तरफ पुलिस इन्हें रोकने के लिए बल और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल कर रही है, जिसकी वजह से पूरे फ्रांस में भारी बवाल मचा हुआ है. कई जगहों पर हिंसक झड़पों की खबरें भी आई हैं. पूरे फ्रांस में 28 सितंबर 2026 से लेकर अब तक 5,000 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. फ्रांस के गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है. जारी धरना प्रदर्शन की वजह से 735 से ज्यादा स्कूल और शिक्षण संस्थान प्रभावित हुए हैं.

… और पढ़ें