मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता Tiger Shroff की कार पर फायरिंग के बाद एक कथित ऑडियो सामने आया है. अमेरिका में रह रहे Anil Pandit नाम के शख्स के इस ऑडियो में फायरिंग की जिम्मेदारी लेने, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को धमकी देने और Salman Khan को चेतावनी देने का दावा किया जा रहा है. कथित ऑडियो में सलमान खान से Lawrence Bishnoi और Bishnoi समुदाय से माफी मांगने की
बात भी कही गई है. सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा के पानीपत का रहने वाला अनिल पंडित 2024 में Dunki Route के जरिए अमेरिका पहुंचा था. दावा है कि वहां उसने Bishnoi Gang के लिए काम करना शुरू किया. हालांकि, कथित ऑडियो की प्रामाणिकता और टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग से इसके संबंध की पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी.क्या टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग और सलमान खान को दी गई कथित धमकी के बीच कोई संबंध है? पुलिस की जांच कहां तक पहुंची है? जानिए इस रिपोर्ट में अब तक सामने आई पूरी जानकारी.
… और पढ़ें