Malaria Cases India:महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के एक छोटे से गांव लाहेरी में 65 साल के पुजारी पेंगड़ा कूमा बोंगानी पिछले कई दशकों से ‘झाड़-फूंक’ करते आ रहे हैं। उनका तरीका पारंपरिक है—मंत्र, चावल के दाने और अटूट विश्वास। कभी दाने बिखेरकर, कभी गिनकर, तो कभी शरीर पर रखकर वे बीमारी या “बुरी आत्मा” का पता लगाने की कोशिश करते हैं।