NEET 2026 Paper Leak Explained: NTA की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल, 22 लाख छात्रों के भविष्य पर खतरा

अंदरूनी सूत्र मान रहे हैं कि यह सिर्फ 13 गिरफ्तारियों की कहानी नहीं है — असली समस्या सिस्टम और नेतृत्व में है। परीक्षा रद्द, re-test 21 जून को। लेकिन सवाल अब भी है क्या नीट aspirants फिर से इस सिस्टम पर भरोसा कर सकते हैं?

NEET 2026 Leak:2024 के नीट लीक के बाद सरकार ने CONOPs नाम का सख्त सिस्टम बनाया था — न फोन, न इंटरनेट, एयर-गैप्ड कंप्यूटर और पूरी तरह सील प्रक्रिया। मकसद था कि नीट 2026 पूरी तरह सुरक्षित रहे। लेकिन हकीकत कुछ और थी। सबसे सुरक्षित माने जाने वाले पेपर-सेटिंग और ट्रांसलेशन चरण में ही लीक हो गया। मराठी ट्रांसलेटर arrested, जिनमें से एक 2025 में भी शामिल था। 

और पढ़ें