ईद उल-अजहा 2026 यानी Bakra Eid से पहले बांग्लादेश में सुनहरे बालों वाला एक दुर्लभ एल्बिनो भैंसा अचानक से फेमस हो गया है. लोग इसे अमरीकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हमशक्ल बता रहे हैं. इस भैंसे को देखने के लिए लोगों को हुजूम उमड़ रहा है, लोगों का कहना है कि यह जानवर अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से काफी मिलता जुलता है. न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, बकरीद पर
इस भैंसे की कुर्बानी दी जानी है. जानकारी के मुताबिक, इस भैंसे का वज़न करीब 700 किलोग्राम तक है. और इसे राजधानी ढाका के करीब नारायण गंज जिले के एक फार्म में पाला गया है. आपको बता दें कि लोग इसे देखने के लिए खिंचे चले आ रहे हैं. लोग इसके साथ सेल्फी तक खींच रहे हैं. और तस्वीरें सामने आने के बाद, ये भैंसा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. हालांकि, भैंसे के मालिक जियाउद्दीन म्रिधा का कहना है कि वो इस भैंसे को राजशाही सिटी बाज़ार से 10 महीने पहले लेकर आए थे.
… और पढ़ें