Satluj Movie Controversy: पहले 127 कट्स मांगे, Diljit Dosanjh की फिल्म में ऐसा क्या है?

लेकिन अब रिलीज होने के सिर्फ दो दिन बाद ही 'सतलुज' को भारत में ZEE5 से हटा दिया गया है। इस फिल्म को हटाने के पीछे की क्या वजहें रही है, जानिए इस वीडियो में…

Diljit Dosanjh Movie Controversy: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ 3 जुलाई को ZEE5 पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन हनी त्रेहान ने किया है और इसे रॉनी स्क्रूवाला की RSVP मूवीज और मैकगफिन पिक्चर्स ने बनाया है। फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी पर आधारित है। हालांकि, सेंसर सर्टिफिकेट से जुड़ी दिक्कतों की वजह से यह फिल्म करीब तीन साल तक रिलीज नहीं हो पाई।