IRS Officer Daughter Case: दिल्ली मर्डर केस में आरोपी गिरफ्तार, पूरे केस में क्या खुलासे हुए?

IRS Officer Daughter Case : Delhi से सनसनीखेज खबर—IRS अधिकारी की बेटी के मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी Rahul Meena को गिरफ्तार कर लिया है।

IRS Officer Daughter Case : Delhi से सनसनीखेज खबर—IRS अधिकारी की बेटी के मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी Rahul Meena को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आरोपी ने 21 साल की युवती की मोबाइल charger के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह Dwarka के एक होटल में छिपा हुआ था, जहां से पुलिस ने उसे पकड़ा। CCTV footage में आरोपी घर की

तरफ जाते और फिर कपड़े बदलकर निकलते हुए नजर आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले उसी घर में काम करता था और करीब एक महीने पहले उसे नौकरी से निकाला गया था। घटना के समय युवती घर पर अकेली थी और UPSC की तैयारी कर रही थी। पुलिस अब postmortem report का इंतजार कर रही है ताकि सभी पहलुओं की पुष्टि हो सके।

और पढ़ें