Dastan: पैगंबर साहब के वंशज आज किस हाल में हैं?

जानिए कैसे 20वीं सदी में मक्का और हिजाज़ पर हाशमी सत्ता खत्म हुई, सऊदी अरब का गठन हुआ और हाशमी परिवार की एक शाखा जॉर्डन के राजघराने के रूप में आज तक कायम रही।

पैगंबर मोहम्मद के परिवार और उनके वंश की कहानी सदियों से इतिहास का अहम हिस्सा रही है। इस वीडियो में जानिए पैगंबर मोहम्मद के परिवार से लेकर हसन और हुसैन की नस्ल, कर्बला की घटना और आगे चलकर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में फैले उनके वंशजों की पूरी कहानी।पैगंबर के सात बच्चों में तीन बेटे और चार बेटियां थीं। बेटों की संतान आगे नहीं बढ़ी, जबकि बेटी फ़ातिमा और अली

इब्न अबी तालिब से हसन और हुसैन हुए। इसी वंश से हसनी और हुसैनी सैयदों की परंपरा जुड़ी बताई जाती है।वीडियो में कर्बला की घटना, हुसैन के बाद उनके वंश की कहानी और शिया परंपरा में इमामों की श्रृंखला को भी समझाया गया है। इसके बाद कहानी पहुंचती है हाशमी परिवार तक—मक्का के शरीफ़ों, शरीफ़ हुसैन बिन अली, इब्न सऊद और अरब की सत्ता के संघर्ष तक।जानिए कैसे 20वीं सदी में मक्का और हिजाज़ पर हाशमी सत्ता खत्म हुई, सऊदी अरब का गठन हुआ और हाशमी परिवार की एक शाखा जॉर्डन के राजघराने के रूप में आज तक कायम रही।

… और पढ़ें