How Did Muslims Come to India: भारत में इस्लाम कैसे पहुंचा? क्या इस्लाम भारत में सिर्फ युद्ध और आक्रमण के जरिए आया था, या इसके पीछे व्यापार और सूफी संतों की भी बड़ी भूमिका थी?इस वीडियो में हम भारत में इस्लाम के आगमन और प्रसार की कहानी को तीन प्वाइंट के जरिए समझेंगे। अरब व्यापारियों के भारत के पश्चिमी और दक्षिणी तटों तक पहुंचने से लेकर मोहम्मद बिन कासिम के
सिंध अभियान, महमूद गजनवी और मोहम्मद गौरी के आक्रमण, दिल्ली सल्तनत और मुगल काल तक की कहानी इस वीडियो में विस्तार से दिखाई गई है। साथ ही हम जानेंगे कि सूफी संतों ने भारत में इस्लाम के प्रसार में क्या भूमिका निभाई और कैसे खानकाहों के जरिए प्रेम, समानता और मानवता का संदेश आम लोगों तक पहुंचा।यह सिर्फ धर्म के इतिहास की कहानी नहीं, बल्कि भारत की बदलती राजनीति, संस्कृति, भाषा और साझा तहजीब की भी कहानी है। देखिए ‘दास्तान’ और जानिए भारत में इस्लाम की सदियों पुरानी यात्रा की पूरी कहानी।
… और पढ़ें