Ottoman Empire History: एक ऐसा साम्राज्य, जिसके सामने कभी यूरोप के बड़े-बड़े राजा भी चुनौती महसूस करते थे, आखिर कैसे बिखर गया? करीब 600 साल तक दुनिया की बड़ी ताकतों में शामिल रहा ऑटोमन साम्राज्य (Ottoman Empire) कैसे अपने स्वर्ण काल से पतन की ओर बढ़ा और फिर इतिहास के पन्नों में सिमट गया?इस वीडियो में जानिए ऑटोमन साम्राज्य के उत्थान से लेकर उसके पतन तक की पूरी कहानी। उस्मान
प्रथम से शुरू हुई इस सल्तनत ने तीन महाद्वीपों में अपना दबदबा बनाया। 1453 में सुल्तान मेहमद द्वितीय ने कॉन्स्टेंटिनोपल पर कब्जा कर इतिहास बदल दिया। वहीं, सुल्तान सुलेमान के शासनकाल में यह साम्राज्य अपनी ताकत और वैभव के शिखर पर पहुंचा।लेकिन कमजोर सुल्तान, भ्रष्टाचार, यूरोपीय शक्तियों का उदय, सैन्य पिछड़ापन, राष्ट्रवादी आंदोलन और लगातार युद्धों ने इस विशाल साम्राज्य को कमजोर कर दिया। प्रथम विश्व युद्ध में हार के बाद इसकी किस्मत का फैसला हो गया।
… और पढ़ें