Hanta Virus Outbreak in Cruise Ship: एक अटलांटिक क्रूज शिप पर हंटावायरस का प्रकोप देखा गया, जिसमें अब तक 3 मौते हो चुकी है। MV Hondius क्रूज शिप पर हंटावायरस के 2 लैब-कन्फर्म और 5 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। कुल 7 मामले, जिनमें 3 मौतें हो चुकी हैं, 1 व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार (ICU में, साउथ अफ्रीका में) और 3 हल्के लक्षणों वाले हैं।