घरेलू रसोई गैस एलपीजी की कीमत में प्रति सिलेंडर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। तीन महीनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। समाचार एजेंसी PTI ने इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से बताया कि 7 जून से दिल्ली में 14.2 किग्रा एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो जाएगी।