शिक्षामित्रों को अब मिलेंगे 18 हजार… चुनाव से पहले सीएम योगी का बड़ा ऐलान!

अब शिक्षामित्रों को ₹10,000 की जगह ₹18,000 प्रति माह और अनुदेशकों को ₹9,000 की जगह ₹17,000 प्रति माह मानदेय मिलेगा। यह बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल माह से लागू होगा।

Shiksha Mitra & Anudeshak News: होली से पहले प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने विधानसभा में बजट भाषण के दौरान मानदेय बढ़ाने की घोषणा की। अब शिक्षामित्रों को ₹10,000 की जगह ₹18,000 प्रति माह और अनुदेशकों को ₹9,000 की जगह ₹17,000 प्रति माह मानदेय मिलेगा। यह बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल माह से लागू होगा। इस फैसले से करीब 1.43 लाख शिक्षामित्र

और लगभग 25 हजार अनुदेशक लाभान्वित होंगे। सरकार के इस निर्णय को होली से पहले बड़ा तोहफा माना जा रहा है।

और पढ़ें