बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक नए विवाद में फँस गए हैं। मामला उस समय का है जब वे सोमवार को नवनियुक्त आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दे रहे थे। इसी दौरान एक मुस्लिम महिला डॉक्टर हिजाब में मंच पर आईं, तो नीतीश कुमार ने उनसे पूछा, “ये क्या है?” और फिर झुककर उनके चेहरे से हिजाब नीचे खींच दिया।