दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का महा-प्रदर्शन

हाथों में पोस्टर और थाली-चम्मच लेकर हजारों युवा सड़कों पर उतरे और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके की अपील पर आयोजित इस प्रदर्शन में छात्रों ने NEET परीक्षा विवाद, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई।

Cockroach Janata Party Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने NEET पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर और थाली-चम्मच लेकर हजारों युवा सड़कों पर उतरे और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके की अपील पर आयोजित इस प्रदर्शन में छात्रों ने NEET परीक्षा विवाद, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से

जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई। वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। भारी पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और सीसीटीवी निगरानी के बीच यह विरोध प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है।

और पढ़ें