Ground Report CBSE 2026-NEET Scandal: कॉलेज स्ट्रीट छात्रों ने की एजुकेशन सिस्टम की पोल खोल?

On-Screen Marking सिस्टम में आई गड़बड़ियों और विवादित कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जबकि कॉलेज एडमिशन की आखिरी तारीखें नजदीक आ रही हैं, ये छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। यह घटना एक बार फिर भारतीय शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और विश्वसनीयता के मुद्दे को सामने लाती है। ऐसे में हम पहुंचे पश्चिम बंगाल के फेमस कॉलेज स्ट्रीट, जहां कॉलेज से ज़्यादा किताब नज़र आते है, इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिये छात्रों ने क्या कहा?

Cbse 2026 Controversy : भारत की शिक्षा व्यवस्था पर आज कई सवाल उठ रहे हैं, री-इवैल्यूएशन में भी शक हो तो पूरी परीक्षा व्यवस्था फेल हो गई। कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा सवाल करते हुए पूछा – दिल्ली के एक स्कूल के छात्र रोहन पिछले कई सालों से लगातार 95% से ऊपर अंक ला रहे थे। प्री-बोर्ड परीक्षाओं में भी उनका प्रदर्शन बेहद अच्छा

था। लेकिन जब CBSE कक्षा 12 के नतीजे आए तो उनकी फिजिक्स की स्कोर अपेक्षित 95 के बजाय मात्र 62 रह गई। री-इवैल्यूएशन के लिए जब उन्होंने अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी मांगी, तो उन्होंने देखा कि अपलोड की गई शीट पर लिखावट उनकी अपनी नहीं थी। रोहन जैसे हजारों छात्र इस समय सवाल कर रहे हैं कि आखिर उनकी मेहनत का मूल्यांकन कहाँ गलत हुआ। #CBSE2026 #NEETScandal #CBSEControversy #EducationScam #ReEvaluation #StudentJustice

और पढ़ें