Captain Smit Machchhar ने Netanyahu को बताई फ्लाईदुबई की पूरी कहानी, ‘नमाज के लिए पीछे गया फिर…’

Flydubai Flight के कॉकपिट हमले की पूरी कहानी अब कैप्टन स्मित मच्छार ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को खुद बताई है। फोन पर हुई बातचीत में स्मित ने बताया कि उड़ान सामान्य थी और को-पायलट ने नमाज के लिए पीछे जाने की बात कही थी। उन्होंने सम्मान के चलते आगे की ओर देखना जारी रखा, लेकिन करीब चार-पांच मिनट बाद उनके सिर के पीछे जोरदार वार हुआ। लगातार हमले के बाद स्मित को समझ आया कि विमान में कोई तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि कॉकपिट में मौजूद को-पायलट ही उन पर हमला कर रहा है। घायल होने और धुंधला दिखाई देने के बावजूद स्मित ने आखिरी ताकत लगाकर कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिसके बाद बाहर मौजूद लोगों ने अंदर पहुंचकर स्थिति संभाली और विमान को सुरक्षित उतारने में मदद मिली।

Flydubai Flight के कॉकपिट हमले की पूरी कहानी अब कैप्टन स्मित मच्छार ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को खुद बताई है। फोन पर हुई बातचीत में स्मित ने बताया कि उड़ान सामान्य थी और को-पायलट ने नमाज के लिए पीछे जाने की बात कही थी। उन्होंने सम्मान के चलते आगे की ओर देखना जारी रखा, लेकिन करीब चार-पांच मिनट बाद उनके सिर के पीछे जोरदार वार हुआ। लगातार हमले

के बाद स्मित को समझ आया कि विमान में कोई तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि कॉकपिट में मौजूद को-पायलट ही उन पर हमला कर रहा है। घायल होने और धुंधला दिखाई देने के बावजूद स्मित ने आखिरी ताकत लगाकर कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिसके बाद बाहर मौजूद लोगों ने अंदर पहुंचकर स्थिति संभाली और विमान को सुरक्षित उतारने में मदद मिली। बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की जमकर तारीफ की और उन्हें भारत, इजरायल और पूरी दुनिया का हीरो बताया। नेतन्याहू ने स्मित मच्छार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल के अगले स्वतंत्रता दिवस समारोह में औपचारिक मशाल जलाने का न्योता भी दिया।

… और पढ़ें