ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ऐलान किया है कि वो प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. स्टारमर ने कहा कि वह सत्ता के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित हस्तांतरण के लिए हर संभव सहयोग करेंगे और जो भी उनका उत्तराधिकारी होगा, उसका समर्थन करेंगे. गौरतलब है कि करीब 2 साल पहले ही कीर स्टारमर ने भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतकर सत्ता संभाली थी. लेकिन पिछले कुछ महीनों से उनकी लोकप्रियता लगातार
गिर रही थी और अब उनके नेतृत्व को लेकर उनकी ही लेबर पार्टी के भीतर सवाल उठने लगे थे.स्टारमर पर दबाव उस समय और बढ़ गया जब ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर एंडी बर्नहम ने हाल ही में हुए संसदीय चुनाव में बड़ी जीत हासिल की. बर्नहम ने नाइजेल फराज की रिफॉर्म UK पार्टी के उम्मीदवार को हराकर संसद में वापसी की है. इसके बाद लेबर पार्टी के कई सांसदों को लगने लगा कि बर्नहम पार्टी की गिरती लोकप्रियता को फिर से बढ़ा सकते हैं.
… और पढ़ें