Bharat Jodo Yatra: राजस्थान के सियासी संकट और सचिन पायलट के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तनातनी के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ यात्रा भी राजस्थान में प्रवेश कर गई। मध्य प्रदेश से राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री के बाद एक बेहद दिलचस्प तस्वीर सामने आई। राहुल गांधी आदिवासी नृत्य पर अशोक गहलोत और सचिन का हाथ पकड़कर जमकर थिरके।