Election 2026 के विधानसभा चुनावों को अगर सिर्फ जीत-हार के नजरिए से देखें, तो तस्वीर अधूरी रह जाएगी। असल कहानी उन आंकड़ों में छिपी है, जो बताते हैं कि राज्यों की अर्थव्यवस्था कैसी रही, लोगों की कमाई कितनी बढ़ी, नौकरियां मिलीं या नहीं—और सरकारों ने अपने पैसों का इस्तेमाल कैसे किया। असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल—इन चारों राज्यों के नतीजे दरअसल इसी बड़ी आर्थिक कहानी का हिस्सा हैं।