Tarique Rahman Oath Ceremony: बांग्लादेश में कल होगा नई सरकार का शपथ, जानें कौन बन रहा है विदेश मंत्री

Tarique Rahman Oath Ceremony :प्रधानमंत्री मोदी को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण आया है। लेकिन इस कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला हिस्सा लेंगे। BNP अपनी इस नई सरकार में अनुभवी राजनेताओं के साथ-साथ, पार्टी युवाओं को भी अहम जिम्मेदारी सौंपने की योजना बना रही है। गृह मंत्रालय, कानून मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और विदेश मंत्रालय जैसे अहम मंत्रालयों में वरिष्ठ और नए नेतृत्व का मिश्रण देखने को मिलेगा।

Tarique Rahman Oath Ceremony : बांग्लादेश में तारिक रहमान की पार्टी BNP को जीत मिली है। 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव के निर्वाचित सदस्य 17 फरवरी को शपथ लेंगे और मंत्रिमंडल के सदस्य भी 17 फरवरी को ही शपथ ग्रहण करेंगे।  चुनाव आयोग के सचिव अख्तर अहमद ने शनिवार यानी 14 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्यक्रम की पुष्टि की, सरकार बनने के बाद तारिक रहमान प्रधानमंत्री का पदभार

ग्रहण करेंगे।

और पढ़ें