Khaleda Zia Death: बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री और बीएनपी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया (Khaleda Zia) का मंगलवार, 30 दिसंबर को सुबह 6 बजे निधन हो गया। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने फेसबुक पोस्ट के जरिए उनके निधन की जानकारी दी। खालिदा जिया 80 साल की थीं।