बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री और बीएनपी की प्रमुख खालिदा जिया का मंगलवार, 30 दिसंबर को सुबह 6 बजे निधन हो गया। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने फेसबुक पोस्ट के जरिए उनके निधन की जानकारी दी। खालिदा जिया 80 साल की थीं। बीएनपी ने अपने पोस्ट में लिखा कि फजर की नमाज़ के थोड़ी देर बाद खालिदा जिया का इंतकाल हुआ। पार्टी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ करने की अपील भी की।