Pakistan Train Blast: पाक फौजियों से भरी थी ट्रेन, पटरी पर बारूद बिछाकर बलोच लड़ाकों ने उड़ाया

इस धमाके में अभी तक 24 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. आपको बता दें कि इस हमले की ज़िम्मेदारी बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली है.

बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान के क्वेटा में एक आत्मघाती हमला किया है. क्वेटा की एक रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ, जिसकी चपेट में एक ट्रेन आ गई. इस धमाके में अभी तक 24 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. आपको बता दें कि इस हमले की ज़िम्मेदारी बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली है, जो पाकिस्तान का एक

प्रतिरोधी संगठन है. न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, क्वेटा में ये धमाका एक रेलवे ट्रैक पर हुआ, जिसकी चपेट में ये ट्रेन आ गई.कतर की न्यूज़ एजेंसी अल जज़ीरा के मुताबिक, धमाके की वजह से एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई और उसके बाद गोलीबारी भी हुई. घटना के सामने आई वीडियो में देखा गया कि लोग रेलवे ट्रैक के किनारे जले हुए वाहनों और क्षतिग्रस्त इमारतों के पास चल रहे थे, और धमाके वाली जगह पर एंबुलेंस पहुंच रही थीं.. बचावकर्मी और वहां मौजूद लोग एक तबाह हो चुके ट्रेन के डिब्बे से बचाव अभियान चलाते दिखे, जबकि मलबे के पास भीड़ जमा हो गई थी.

और पढ़ें