Canada Firing: Toronto फेस्टिवल के दौरान 13 हजार लोगों के बीच गोलीबारी में दो की मौत

घटना के समय फेस्टिवल में करीब 13,000 लोग मौजूद थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से दो हथियार बरामद किए हैं, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। तीन अलग-अलग क्राइम सीन बनाकर जांच जारी है और पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से वीडियो व अन्य सबूत साझा करने की अपील की है।

Salsa on St Clair Shooting: कनाडा के टोरंटो में आयोजित लोकप्रिय ‘साल्सा ऑन सेंट क्लेयर’ स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान शनिवार रात गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। शुरुआत में पुलिस ने इसे ‘एक्टिव शूटर’ की घटना माना, लेकिन बाद में स्पष्ट किया कि यह दो पक्षों के बीच एक-दूसरे को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी थी।