Great Nicobar Project Explained : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ग्रेट निकोबार द्वीप समूह के अपने दौरे के बाद केंद्र सरकार की विकास परियोजनाओं पर तीखा हमला बोला है। राहुल ने इसे “विकास नहीं, बल्कि विनाश का ब्लूप्रिंट” करार दिया। उन्होंने कहा कि 160 वर्ग किलोमीटर में फैले सदियों पुराने वर्षावनों को काटना और लाखों पेड़ों की बलि देना हमारे देश की प्राकृतिक विरासत के खिलाफ एक गंभीर अपराध है।