Anant Singh on JDU Expulsion: ‘अब पता चलेगी औकात…’ JDU से बाहर होते ही अनंत सिंह की चुनौती

बिहार की राजनीति में JDU से छह साल के लिए निकाले जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के तेवर और तीखे हो गए हैं. अनंत सिंह ने पार्टी नेतृत्व को चुनौती देते हुए दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में JDU सिर्फ 10 से 12 सीटों पर सिमट जाएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी से निकाले जाने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता और जरूरत पड़ी तो वह अपनी अलग पार्टी भी बना सकते हैं. JDU ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को छह साल के लिए निष्कासित किया है. पार्टी का आरोप है कि अनंत सिंह ने MLC चुनाव में JDU उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार किया और जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन किया. अनंत सिंह के बयान पर JDU विधायक श्याम रजक ने पार्टी के फैसले का बचाव किया और भगवान श्रीकृष्ण-शिशुपाल का उदाहरण दिया. वहीं RJD नेता शक्ति यादव ने JDU के अंदर गुटबाजी और घमासान का आरोप लगाया.

Anant Singh Expelled: बिहार की राजनीति में JDU से छह साल के लिए निकाले जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के तेवर और तीखे हो गए हैं. अनंत सिंह ने पार्टी नेतृत्व को चुनौती देते हुए दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में JDU सिर्फ 10 से 12 सीटों पर सिमट जाएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी से निकाले जाने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता और जरूरत पड़ी तो

वह अपनी अलग पार्टी भी बना सकते हैं. JDU ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को छह साल के लिए निष्कासित किया है. पार्टी का आरोप है कि अनंत सिंह ने MLC चुनाव में JDU उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार किया और जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन किया. अनंत सिंह के बयान पर JDU विधायक श्याम रजक ने पार्टी के फैसले का बचाव किया और भगवान श्रीकृष्ण-शिशुपाल का उदाहरण दिया. वहीं RJD नेता शक्ति यादव ने JDU के अंदर गुटबाजी और घमासान का आरोप लगाया.

… और पढ़ें