Amit Shah Vs Akhilesh Yadav : उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले जुबानी जंग तेज हो गई है. लखनऊ में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार अंगद के पैर की तरह मजबूत है, जिसे कोई हिला नहीं सकता. उन्होंने 2027 में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने
का भरोसा जताया और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा. अमित शाह के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया. MLC चुनाव के नतीजों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग डबल इंजन सरकार की बात करते थे, उन्हें वाराणसी की जनता ने डबल जीरो दे दिया है. वाराणसी की दोनों MLC सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. अखिलेश ने बीजेपी के चुनावी प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि धूमधाम मचाने की तैयारी करने वाले धड़ाम से गिर गए.
… और पढ़ें