Co-presented by
KIA Seltos
Associate Sponsor
SBI

अमेरिका में क्रैश हुआ कार्गो प्लेन, उड़ान भरते ही हुआ हादसा

अमेरिका के केंटकी राज्य में बुधवार को लुईविल में एक कार्गो प्लेन क्रैश हो गया है। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कम से कम 11 के घायल होने की खबर है। फेडरल एविएशन अथॉरिटी (FAA) के मुताबिक, UPS कंपनी की फ्लाइट 2976 ने मोहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होनोलुलु (हवाई) के डेनियल इनौये इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी।