UP Election 2027 News: राज्यसभा चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर सियासी हलचल तेज है। अखिलेश यादव ने 4 अक्टूबर को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि गठबंधन में कितनी सीटें या कौन सी सीट किसके पास जा रही है, यह बड़ी बात नहीं है, बल्कि जीत गठबंधन की होनी चाहिए। यह बयान ऐसे वक्त आया है जब कांग्रेस की ओर से उत्तर प्रदेश
में 150 सीटों तक चुनाव लड़ने की मांग की खबरें सामने आ रही हैं और सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं। वहीं 16 अक्टूबर को होने वाले उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव में 10 सीटों पर मुकाबला होना है। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के 7 सीटें जीतने की स्थिति में होने और सपा के दो सीटें जीतने की स्थिति में होने के बाद दसवीं सीट को लेकर असली सियासी गणित दिलचस्प हो गया है।
… और पढ़ें