Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश के छोटे भाई प्रतीक यादव का आज यानी 13 मई की सुबह निधन हो गया…मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 38 वर्षीय प्रतीक पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे…लेकिन अस्पताल में मौजूद दोस्तों का दावा है कि… उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी…जिसकी वजह से वो किचन में गिर पड़े… जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया… जहां उन्हें मृत
घोषित कर दिया गया…इस मौके पर अपर्णा यादव के परिवार के कुछ सदस्य मौजूद थे…लेकिन अपर्णा घर पर नहीं थी… इस घटना के दौरान वो असम में थी…इसकी सूचना मिलने पर वो लखनऊ के लिए रवाना हुई हैं… जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई… राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई… यादव परिवार से जुड़े नेताओं, कार्यकर्ताओं और करीबियों का उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया है… इस बीच अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचे थे… वहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए भावुक दिखे…
… और पढ़ें