अरेस्ट नहीं कर पाएंगे GST अफसर, 57वीं काउंसिल में हुए ये बड़े फैसले!

सबसे बड़े फैसलों में आपराधिक अभियोजन की न्यूनतम सीमा को ₹1 करोड़ से बढ़ाकर ₹5 करोड़ करना, गैर-अपराधिक मामलों में गिरफ्तारी शक्तियों पर अंकुश, ₹10,000 या उससे कम के नए GST नोटिस जारी न करना और ऐसे लंबित नोटिस वापस लेने की सिफारिश शामिल है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई 57वीं GST काउंसिल की बैठक में कारोबारियों, MSMEs और टैक्सपेयर्स के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक का फोकस GST व्यवस्था को आसान बनाने, टैक्स अनुपालन में स्पष्टता लाने और गैर-जरूरी आपराधिक कार्रवाई के जोखिम को कम करने पर रहा। सबसे बड़े फैसलों में आपराधिक अभियोजन की न्यूनतम सीमा को ₹1 करोड़ से बढ़ाकर ₹5 करोड़ करना,

गैर-अपराधिक मामलों में गिरफ्तारी शक्तियों पर अंकुश, ₹10,000 या उससे कम के नए GST नोटिस जारी न करना और ऐसे लंबित नोटिस वापस लेने की सिफारिश शामिल है। इसके अलावा रिफंड दावों की प्रक्रिया को तेज करने, कर्मचारियों के इंश्योरेंस कवर पर GST के लिए इनपुट टैक्स क्रेडिट, छोटे ई-कॉमर्स कारोबारियों के GST रजिस्ट्रेशन को आसान बनाने और अनरजिस्टर्ड राइडर डिलीवरी सेवाओं पर GST को 18% से घटाकर 5% करने जैसे फैसले भी सामने आए हैं।

… और पढ़ें