Tamil Nadu Crisis: DMK -AIADMK Alliance पर Sibal ने क्या कहा, Lok Bhawan के बाहर TVK समर्थकों की भीड़

कपिल सिब्बल कहते हैं, "मुझे उम्मीद थी कि अब तक गवर्नर ने TVK को सरकार बनाने के लिए बुला लिया होगा… जब गवर्नर BJP के एजेंट बन जाते हैं, तो वे BJP के इशारों पर काम करते हैं… अगर विधानसभा से पास हुए किसी बिल की बात आती है, तो सरकार उसे मंज़ूरी नहीं देगी, और बंगाल में, अब जब BJP सत्ता में है, तो वे उसे मंज़ूरी दे देंगे… साफ़ तौर पर, आज की तारीख़ में, TVK के पास सदन में बहुमत नहीं है… गवर्नर तमिलनाडु के हालात से पूरी तरह वाकिफ़ हैं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करना ही चाहिए…"

TVK Vijay News: डीएमके के प्रवक्ता टीकेएस ने कहा- मैं नहीं जानता, ऐसा कोई विचार नही। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या डीएमके सरकार बनाने की कोशिश करेगी तो उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने दस तारीख तक का टाइम दिया है। हमें तब तक इंतजार करना होगा। अगर विजय सरकार नहीं बना पाए तो हम विचार करेंगे। अपने साथी दलों से बात करेंगे और फिर तय करेंगे। AIADMK से

गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि टीवीके के 112 विधायक हैं, वो सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। देखते हैं क्या होता है। इसके बाद ही हम विकल्प के बारे में सोच सकते हैं। बहुमत ना साबित कर पाने के चलते विजय राज्य में सरकार नहीं बन पा रहे हैं। राज्यपाल का विरोध करते हुए शुक्रवार को टीवीके समर्थकों ने चेन्नई में लोक भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच टीवीके महासचिव एन. आनंद चेन्नई के नीलांकरई स्थित विजय के आवास पहुंचे।

और पढ़ें