BJP New Cabinet Ministers Oath Ceremony:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में रविवार दोपहर 3:30 बजे दूसरा कैबिनेट विस्तार हो रहा है। छह नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इनमें सपा से भाजपा में आए रायबरेली के मनोज पांडेय (ब्राह्मण), भूपेंद्र सिंह चौधरी, सुरेंद्र दिलेर, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा और कैलाश सिंह राजपूत शामिल हैं। नए मंत्रियों में 1 ब्राह्मण, 3 ओबीसी और 2 दलित चेहरे हैं।