Tamil Nadu CM News : AIADMK- DMK ने 25+ MLAs को Puducherry Resort भेजा, TVK की 108 सीटें खतरे में?

इस बीच AIADMK ने अपने 25+ विधायकों को पुदुचेरी के रिसॉर्ट में भेजकर “रिसॉर्ट पॉलिटिक्स” शुरू कर दी है। शपथ ग्रहण की भव्य तैयारी नेहरू स्टेडियम में चल रही है, लेकिन राजनीतिक अनिश्चितता बनी हुई है। विजय की टीवीके ने तमिलनाडु में हुए विधानसभा चुनाव में 234 में से 108 पर जीत दर्ज की लेकिन बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों की जरूरत है।

Tamil Nadu CM News : 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता-राजनेता विजय की नई पार्टी TVK (तमिलगा वेट्री काझगम) ने पहली ही कोशिश में तहलका मचा दिया। 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतकर वह सबसे बड़ी पार्टी बन गई, लेकिन बहुमत (118) से 10 सीटें कम पड़ गईं। कांग्रेस के 5 विधायकों ने समर्थन का ऐलान कर दिया है। विजय ने राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर से मुलाकात कर सरकार

बनाने का दावा पेश किया, लेकिन और समय मांगा।

और पढ़ें