MK Stalin on Delimitation: Video Message में स्टालिन ने डिलिमिटेशन पर PM Modi से मांगा स्पष्ट जवाब

स्टालिन ने गोपनीयता और बिना परामर्श के संवैधानिक संशोधन की आलोचना करते हुए कहा कि अगर तमिलनाडु के हितों के खिलाफ कोई कदम उठाया गया तो पूरे दक्षिण को तूफान में बदल दिया जाएगा।

MK Stalin on Delimitation : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने 16 अप्रैल को बुलाए गए संसद के विशेष सत्र में प्रस्तावित डिलिमिटेशन (निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्गठन) पर केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण की अपील को गंभीरता से लिया, लेकिन अब उसी की सजा नहीं दी जा सकती।