Tamil Nadu Govt Formation: 1967 के बाद पहली बार DMK-AIADMK के बाहर Thalapathy Vijay का ऐतिहासिक शपथ

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनी लेकिन उसके बाद सरकार बनाने को लेकर जोसेफ विजय को काफी दिक्कतें आई हैं। हालांकि, मुश्किलों को हल करने में राहुल गांधी की भूमिका काफी अहम रही।

थलापति विजय आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ। टीवीके (Tamilaga Vettri Kazhagam) के प्रमुख विजय DMK-AIADMK के वर्चस्व को तोड़ते हुए 1967 के बाद पहले गैर-द्रविड़ पारंपरिक दल के नेता बनकर मुख्यमंत्री पद संभालने जा रहे हैं। टीवीके ने 108 सीटें जीतीं और VCK, IUML समेत छोटे दलों का समर्थन हासिल कर 120 के पार पहुंचकर बहुमत साबित किया। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे।