कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को यूथ मेनिफेस्टो जारी किया। प्रियंका ने कहा की हमारी सरकार बनती है तो प्राथमिक विद्यालयों में डेढ़ लाख शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। डॉक्टरों के खाली पदों को भरा जाएगा।