हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। परिणाम/रुझान थोड़ी देर में आने शुरू हो जाएंगे। राज्य की 68 विधानसभा सीटें हैं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। ताजा रुझानों के हिसाब से राज्य में कांग्रेस 38 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी 27 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी से बागी हुए तीन प्रत्याशी भी आगे चल रहे हैं।