UP Elections 2022: बीजेपी ने 91 और सपा ने 8 उम्मीदवारों की जारी की नई लिस्ट, जानिए किसे मिला टिकट।
Assembly Elections 2022: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने यूपी चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को 91 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में कई मौजूदा विधायकों को टिकट मिला है। जारी हुई सूची में अयोध्या से वेद प्रकाश (Ved Prakash Gupta) को टिकट दिया गया है। Samajwadi Party ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर 8 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस लिस्ट में कासगंज, बदायूं, सीतापुर, लखनऊ, कानपुर और बांदा जिले की सीटों के 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है, जिनमें तीन मुस्लिम नेता भी शामिल हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की सगी बहन सुमन तूर ने उनपर प्रॉपर्टी पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। बहन का कहना है कि सिद्धू ने संपत्ति हथियाने के लिए मां को घर से बेघर कर दिया। अपर्णा यादव (Aparna Yadav) के भाजपा का दामन थाम लेने पर प्रसपा-लोहिया के अध्यक्ष और दिग्गज नेता शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि अपर्णा यादव को समझना चाहिए, उनको परिवार के साथ रहना चाहिए था। महाराष्ट्र विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के 12 विधायकों के निलंबन मामले में महाराष्ट्र की सरकार को झटका लगा है। Supreme Court ने विधायकों का निलंबन रद्द कर दिया है।