Co-presented by
KIA Seltos
Associate Sponsor
SBI

Bihar Election Results 2025 : बिहार में क्यों खाता नहीं खोल पाएगी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ?

Bihar Election Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतगणना जारी है और सभी की निगाहें प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (JSP) पर थीं। चुनाव रणनीतिकार के तौर पर प्रशांत किशोर का रिकॉर्ड शानदार रहा है और उनसे उम्मीद की जा रही थी कि वे इस चुनाव में बड़ा उलटफेर करेंगे। हालांकि, शुरुआती रुझान उनके पक्ष में नहीं दिख रहे हैं।पार्टी के बिहार अध्यक्ष मनोज भारती ने

पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “हम शुरू से कहते रहे हैं कि हम बिहार में नई राजनीति लाने की कोशिश कर रहे हैं। इस राजनीति को बिहार के लोगों तक पहुंचाना कठिन है। प्रशांत किशोर हमेशा कहते थे कि अगर लोग हमारी बात समझ गए, तो हम शीर्ष पर होंगे; अगर वे नहीं समझे, तो हम असफल होंगे। ये रुझान दिखाते हैं कि लोग हमें समझने में विफल रहे हैं, और हम भी उन्हें समझाने में असफल रहे।”

और पढ़ें