Assembly Elections 2026 LIVE: असम-केरल-पुडुचेरी में लोकतंत्र का महापर्व, तीनों राज्यों में मतदान जारी

केरल में करीब 2.7 करोड़ मतदाता 140 सीटों पर 883 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। राज्य में 30 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं और करीब 1.46 लाख पोलिंग कर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि मतदान सुचारू रूप से कराया जा सके।

Assembly Elections 2026 (Vidhan Sabha Chunav) Assam, Kerala, Puducherry LIVE Updates: असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वोटिंग के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस चरण में असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को और

पश्चिम बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

और पढ़ें