Co-presented by
KIA Seltos
Associate Sponsor
SBI

क्यों गिर गए अडानी ग्रुप के शेयर, क्या अमेरिका की कार्रवाई का है असर?

अडानी ग्रुप के शेयरों में आई इस बड़ी गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका से जुड़ी एक कानूनी कार्रवाई मानी जा रही है। अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने यूएस कोर्ट से अनुमति मांगी है कि वह गौतम अडानी और सागर अडानी को सीधे ई-मेल के जरिए समन भेज सके।

पिछले कुछ हफ्तों से भारतीय शेयर बाजार लगातार दबाव में है, लेकिन शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को जो कुछ हुआ उसने निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी। एक महीने में सेंसेक्स करीब 5000 अंक टूट चुका है और निफ्टी भी 25,000 के आसपास फिसल गया है। इसी बीच अडानी ग्रुप के शेयरों में आई तेज गिरावट ने बाजार में हलचल मचा दी। कई अडानी कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली

देखने को मिली, कुछ में लोअर सर्किट लगा तो कई स्टॉक्स करीब 10 से 15 फीसदी तक टूट गए। इस गिरावट के बाद अडानी समूह का कुल बाजार पूंजीकरण लगभग ₹1.1 लाख करोड़ घट गया।

और पढ़ें