Penny Stocks : पैनी स्टॉक्स कम कीमत के कारण आकर्षक जरूर लगते हैं, लेकिन इनमें जोखिम भी बहुत ज्यादा होता है। ये शेयर तेजी से बढ़ते हैं, लेकिन उतनी ही जल्दी गिर भी सकते हैं। “पंप एंड डंप” जैसे खेलों की वजह से छोटे निवेशक अक्सर फंस जाते हैं। इसलिए इनमें निवेश करते समय सतर्क रहना, सीमित पैसा लगाना और सही रिस्क मैनेजमेंट अपनाना बेहद जरूरी है।