भारत और अमेरिका के बीच अब बात बनती दिख रही है। काफी समय से जो India-US Trade Deal को लेकर कन्फ्यूज़न चल रहा था, वो अब लगभग खत्म हो गया है। दरअसल, सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात करने के बाद खुद इस ट्रेड डील को लेकर बड़ा ऐलान किया।